google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर तोड़फोड़ और चोरी, परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर तोड़फोड़ और चोरी, परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

गाजीपुर : जनपद के धामूपुर स्थित देश के महान सपूत और परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के स्मृति पार्क से एक बार फिर असामाजिक तत्वो...

गाजीपुर: जनपद के धामूपुर स्थित देश के महान सपूत और परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के स्मृति पार्क से एक बार फिर असामाजिक तत्वों द्वारा नापाक हरकत करने का मामला सामने आया है। ऐतिहासिक और गौरवशाली महत्व रखने वाले इस शहीद पार्क में अराजक तत्वों ने न केवल चोरी की घटना को अंजाम दिया, बल्कि वहां स्थापित धरोहरों में तोड़फोड़ भी किया गया ​है। 

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar

लाइटें चोरी, ICL गन समेत कई सामान को पहुंचाया नुकसान

घटना के संबंध में शहीद वीर अब्दुल हमीद के पोते मोहम्मद परवेज ने स्थानीय दुल्लहपुर थाने में अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ लिखित तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


तहरीर के अनुसार, पार्क के गुंबद पर लगाई गई आकर्षक और कीमती लाइटों को चोर उखाड़ ले गए। इसके अलावा, पार्क परिसर में स्थापित ऐतिहासिक 'ICL गन' (तोप/गन मॉडल) समेत कई अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों को तोड़फोड़ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।


 पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

शहीद के पोते मोहम्मद परवेज ने बताया कि हाल ही में समाजसेवी सद्दाम द्वारा पार्क का सुंदरीकरण कराया गया था, जिसमें परिसर को भव्य रूप देने के लिए नई लाइटें और जनसुविधाएं जोड़ी गई थीं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि यह इस पार्क में चोरी और तोड़फोड़ की कोई पहली घटना नहीं है।


इससे पूर्व भी पार्क सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे तक चोरी हो चुके हैं। परवेज ने बताया कि बार-बार हो रही इन आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने पूर्व में जिला प्रशासन और तत्कालीन जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर पार्क की स्थायी सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड तैनात करने की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई ठोस सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए गए।


पुलिस जांच में जुटी

दुल्लहपुर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन और स्थानीय स्तर पर सुरागकशी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।