google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: आदमपुर मर्डर केस का 3 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी ताजिम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: आदमपुर मर्डर केस का 3 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी ताजिम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

वाराणसी। काशी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत वाराणसी कमिश्नरेट की आदमपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है...

वाराणसी। काशी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत वाराणसी कमिश्नरेट की आदमपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने क्षेत्र में हुई एक निर्मम हत्या की गुत्थी को महज़ 3 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद ताजिम को एक भीषण मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और आरोपी के बीच हुई क्रास फायरिंग में ताजिम के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

Varanasi News, Purvanchal Samachar
पत्रकारों वार्तालाप करते हुए पुलिस अधिकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह आदमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के रहने वाले रवि चौहान उर्फ पप्पू की किसी अज्ञात हमलावर ने पत्थर से सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आला अधिकारियों के निर्देशन में आदमपुर पुलिस, फोरेंसिक टीम और सर्विलांस विंग मौके पर पहुंची. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की धरपकड़ के लिए कई विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया.


CCTV फुटेज से हुई पहचान, घेराबंदी में हुई मुठभेड़ पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. फुटेज के विश्लेषणात्मक अध्ययन से मुख्य आरोपी की पहचान मोहम्मद ताजिम के रूप में हुई. सटीक मुखबिर और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने जब आरोपी की घेराबंदी की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई (मुठभेड़) में आरोपी ताजिम के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया.


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के मात्र 3 घंटे के भीतर शातिर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के पास से हथियार और घटना से जुड़े साक्ष्य बरामद करने की प्रक्रिया जारी है. घायल आरोपी का अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा के बीच इलाज चल रहा है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।