google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur Police: गाजीपुर के मरदह और दिलदारनगर में विदाई समारोह, नए थाना प्रभारियों ने संभाला कार्यभार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur Police: गाजीपुर के मरदह और दिलदारनगर में विदाई समारोह, नए थाना प्रभारियों ने संभाला कार्यभार

गाजीपुर: जनपद गाजीपुर में पुलिस महकमे के भीतर हुए हालिया फेरबदल के क्रम में थानों पर विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को मरद...

गाजीपुर: जनपद गाजीपुर में पुलिस महकमे के भीतर हुए हालिया फेरबदल के क्रम में थानों पर विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को मरदह और दिलदारनगर थाना परिसरों में भावभीने माहौल में स्थानांतरित थाना प्रभारियों को विदाई दी गई, वहीं नव-नियुक्त थाना प्रभारियों का स्थानीय पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने जोरदार स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

Ghazipur News, Purvanchal News
Ghazipur News 

मरदह थाना: पवन कुमार उपाध्याय को विदाई, अनिल कुमार सिंह बने नए थाना प्रभारी

मरदह थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, मरदह थाने के नए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने पर पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई।


दिलदारनगर थाना: योगेंद्र सिंह जमानियां रवाना, संतोष राय को मिली कमान

दिलदारनगर थाना परिसर में भी स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें विदाई दी। उल्लेखनीय है कि योगेंद्र सिंह अब ऐतिहासिक जमानियां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

दिलदारनगर थाने की कमान अब दुल्लहपुर थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक संतोष राय को सौंपी गई है। संतोष राय के दिलदारनगर का प्रभार संभालने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और जनसहयोग का भरोसा दिलाया