गाजीपुर ब्यूरो: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) गाजीपुर द्वारा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के पावन संदेश के साथ भव्य 'रक्षाबंधन उत...
गाजीपुर ब्यूरो: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) गाजीपुर द्वारा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के पावन संदेश के साथ भव्य 'रक्षाबंधन उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम आगामी 28 अगस्त 2026 (दिन शुक्रवार) को सायंकाल 5:00 बजे से नगर के महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में आयोजित होगा।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
'एक सूत्र - भारत, एक भाव - राष्ट्र' के मूल विचार के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर संघ परिवार और स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी होंगे मुख्य वक्ता
इस उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर प्रदेश प्रांत के क्षेत्र प्रचारक आदरणीय अनिल जी भाई साहब मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे उपस्थित स्वयंसेवकों, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व परिवारों को रक्षाबंधन के राष्ट्रीय व सामाजिक महत्व और राष्ट्र निर्माण में समरसता की भूमिका पर अपना पाथेय (मार्गदर्शन) प्रदान करेंगे।
आपसी सौहार्द और रक्षा सूत्र बंधन का होगा अनुष्ठान
कार्यक्रम के प्रारूप के अनुसार, मुख्य वक्ता के उद्बोधन और औपचारिक सत्र के समापन के पश्चात सामाजिक सद्भाव के प्रतीक स्वरूप 'भैया-बहिनी' एक-दूसरे को रक्षा सूत्र (राखी) बांधेंगे। रक्षा सूत्र बंधन के उपरांत सभी उपस्थित बंधु-भगिनी जलपान ग्रहण करेंगे।
सपरिवार सहभागिता की अपील
संघ द्वारा जारी सूचना में जनपद के सभी स्वयंसेवकों, राष्ट्रप्रेमियों और नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस पावन उत्सव में अपने पूरे परिवार संग समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और सामाजिक समरसता के संकल्प को मजबूत करें।
