google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: शिवपुर कांशीराम आवास में गिरा तीसरे तल का बारजा, बाल-बाल बचे लोग; जर्जर भवन से दहशत - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: शिवपुर कांशीराम आवास में गिरा तीसरे तल का बारजा, बाल-बाल बचे लोग; जर्जर भवन से दहशत

वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आवास के ब्लॉक संख्या 93 के तीसरे तल का ब...

वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आवास के ब्लॉक संख्या 93 के तीसरे तल का बारजा (छज्जा) अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय यह हिस्सा गिरा, उस वक्त नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा टल गया और स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए।

Varanasi News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

तेज आवाज के साथ गिरा बारजा, इलाके में मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लॉक 93 के तीसरे तल का कंक्रीट का छज्जा अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ टूटकर नीचे आ गिरा। मलबे के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और फौरन घरों से बाहर निकल आए। नीचे भारी मात्रा में मलबा और कंक्रीट के टुकड़े बिखर गए।


आवासों की जर्जर स्थिति पर स्थानीय निवासियों में आक्रोश

हादसे के बाद कांशीराम आवास में रहने वाले परिवारों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास योजना के कई ब्लॉक और इमारतें लंबे समय से उचित रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी हैं। छज्जों और दीवारों में सीलन व दरारें आम बात हो गई हैं।