google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 BHU News: बीएचयू में पेड़ों की कटाई को लेकर छात्रों का हंगामा, VC दफ्तर पर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

BHU News: बीएचयू में पेड़ों की कटाई को लेकर छात्रों का हंगामा, VC दफ्तर पर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गहराता जा रहा है। गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर आक्रो...

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गहराता जा रहा है। गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर आक्रोशित छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

Varanasi news, Purvanchal News

चैनल गेट बंद कर छात्रों को बाहर निकाला, लगे 'मुर्दाबाद' के नारे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपने और जवाब मांगने की जिद पर अड़े थे। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को किसी तरह कार्यालय परिसर से बाहर कर मुख्य चैनल गेट को अंदर से बंद कर दिया।

गेट बंद किए जाने से नाराज छात्रों ने वहीं धरने पर बैठकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के विरोध में 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास कर रहा है और मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।