google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: निजी स्कूलों की फीस लूट व ड्रेस-किताबों के खेल पर ABVP का हल्लाबोल, ADM को सौंपा ज्ञापन - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: निजी स्कूलों की फीस लूट व ड्रेस-किताबों के खेल पर ABVP का हल्लाबोल, ADM को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में निजी इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों द्वारा छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के आर्थिक शोषण के ख...

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में निजी इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों द्वारा छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित विस्तृत मांग-पत्र अपर जिलाधिकारी (ADM) को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में फीस संबंधी अनियमितताओं, हर साल ड्रेस व किताबों में अनावश्यक बदलाव और बिना मानकों के चल रहे कोचिंग संस्थानों पर तत्काल अंकुश लगाने की पुरजोर मांग की गई।
Ghazipur News, ABVP News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

सर्वेक्षण में उजागर हुआ लूट का खेल: एबीवीपी


विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा चलाए गए 'परिसर सर्वेक्षण अभियान' के दौरान जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को लेकर अभिभावकों और छात्रों से गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई हैं।


निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित फीस से अधिक विभिन्न मदों में अवैध वसूली की जा रही है। इसके साथ ही हर साल जानबूझकर ड्रेस, जूते, टाई, बेल्ट और किताबों के सिलेबस में बदलाव कर अभिभावकों पर भारी आर्थिक बोझ डाला जा रहा है और निजी प्रकाशकों (Private Publishers) की महंगी किताबें खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है।


प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगें:


जांच समिति का गठन: अभिभावकों से मिल रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की विशेष संयुक्त समिति बनाई जाए।

फीस का तुलनात्मक परीक्षण: जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा तय मानकों और स्कूलों द्वारा ली जा रही वास्तविक फीस का मिलान कर अवैध वसूली पर रोक लगे।

ड्रेस व किताबों के सिंडिकेट पर कार्रवाई: निजी प्रकाशकों की किताबों की अनिवार्यता और प्रतिवर्ष ड्रेस बदलने के नाम पर कमीशनखोरी बंद कराई जाए।

भौतिक सत्यापन: विद्यालयों में शिक्षकों की निर्धारित योग्यता, संख्या, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, अग्निशमन सुरक्षा और पेयजल-शौचालय की मूलभूत सुविधाओं की स्थलीय जांच हो।

अवैध कोचिंग संस्थानों पर नकेल: बिना पंजीकरण व मानक विहीन संचालित कोचिंग संस्थानों और वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की पात्रता की जांच कराई जाए।


ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद

एडीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बृजेश सिंह, आनंद मिश्रा, अंकित यादव, दिग्विजय राय, नेवितार्थ और विपुल तिवारी सहित संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे। छात्र नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने इन बिंदुओं पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया, तो विद्यार्थी परिषद छात्रों और अभिभावकों के हक के लिए व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।