google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: स्ट्रीट लाइट व जलजमाव पर ABVP का अल्टीमेटम, 15 दिन में काम न होने पर आंदोलन की चेतावनी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: स्ट्रीट लाइट व जलजमाव पर ABVP का अल्टीमेटम, 15 दिन में काम न होने पर आंदोलन की चेतावनी

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में छात्र हितों और नागरिक सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ ...

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में छात्र हितों और नागरिक सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी (E.O.) के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ईओ की अनुपस्थिति में उनके अधीनस्थ अधिकारी को मांग-पत्र देकर पीजी कॉलेज चौराहे से पुलिस लाइन तक स्ट्रीट लाइट लगवाने और राजकीय सीटी स्कूल के सामने जलभराव की समस्या का 15 दिनों के भीतर निस्तारण कराने की मांग की गई।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

अंधेरे में डूबता मार्ग, छात्राओं व छात्रों की सुरक्षा पर खतरा

ज्ञापन में एबीवीपी पदाधिकारियों ने ध्यान आकर्षित कराया कि पीजी कॉलेज चौराहे से लेकर पुलिस लाइन तक के मुख्य मार्ग पर रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का घोर अभाव है। इस पूरे इलाके में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हॉस्टल और किराए के कमरों में रहकर पढ़ाई करते हैं।

स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही मार्ग पर घना अंधेरा छा जाता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है और किसी भी अप्रिय घटना या छेड़खानी की आशंका लगातार बनी रहती है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटें तत्काल लगाने की मांग उठाई गई।


राजकीय सीटी स्कूल के सामने जलभराव से बढ़ी परेशानी

इसके साथ ही राजकीय सीटी स्कूल के सामने लंबे समय से जलजमाव की बनी गंभीर समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। गंदे पानी के ठहराव के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को निकलने में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्कूल के पास जलनिकासी की उचित और स्थायी व्यवस्था शीघ्र कराई जाए।

आपको बता दे कि नगर के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग, अफीम फैक्ट्री से नवापुरा जाने वाले मार्ग पर जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

15 दिन का दिया अल्टीमेटम, आंदोलन की दी चेतावनी

विद्यार्थी परिषद ने नगर पालिका प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए 15 कार्य दिवसों की समय सीमा दी है। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर स्ट्रीट लाइट और जलजमाव का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो संगठन छात्रों के हक में सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जवाबदेही पालिका प्रशासन की होगी।

पत्रक सौंपने के दौरान जिला संयोजक बृजेश सिंह, संगठन मंत्री विपुल तिवारी,आनंद मिश्रा, अंकिता यादव, और दिग्विजय राय सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।