google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 UP News: यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, ₹7000 तक बढ़ी सैलरी; ₹50 लाख का बीमा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

UP News: यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, ₹7000 तक बढ़ी सैलरी; ₹50 लाख का बीमा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बड़ा तोहफा दिया है। मुख...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में ₹7,000 तक की वृद्धि की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' (UPCOS) की आधिकारिक वेबसाइट व लोगो का अनावरण किया और कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

Up News Today, Utter Prades News
Purvanchal Samachar 

₹50 लाख तक बीमा कवर, एयर एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुरक्षा

सरकार ने कर्मचारियों के सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करते हुए कई बड़े कल्याणकारी कदमों की घोषणा की:


दुर्घटना बीमा: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ समझौता भी हुआ। दुर्घटना में मृत्यु होने पर स्वजनों को ₹20 लाख से ₹50 लाख तक का बीमा कवर मिलेगा।

स्वास्थ्य एवं एयर एंबुलेंस: आकस्मिक दवा व उपचार के लिए ₹5 लाख तथा आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस के लिए ₹10 लाख की सहायता दी जाएगी।

शिक्षा व अन्य लाभ: अग्निकांड का शिकार होने पर ₹10 लाख की आर्थिक मदद और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बैंक ₹8 से ₹10 लाख तक का सुलभ लोन उपलब्ध कराएगा।



'यूपीकोस' पोर्टल से खत्म होगा 'पिक एंड चूज' और शोषण

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीकोस (UPCOS) के जरिए सभी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। अब भर्ती, तैनाती, उपस्थिति और पारदर्शी डीबीटी भुगतान की निगरानी एक ही पोर्टल से होगी।

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि अब 'पिक एंड चूज' की मनमानी और बिचौलिया कंपनियों का शोषण पूरी तरह खत्म होगा। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले आउटसोर्सिंग कंपनियां राजनीतिक दलों के नातेदारों से जुड़ी थीं, लेकिन अब पारदर्शी व्यवस्था से साढ़े तीन लाख कर्मियों और उनके 20 लाख परिजनों को सीधा सुरक्षा कवच मिल रहा है।