गाजीपुर ब्यूरो: नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का काफिला रोके जाने और उस पर कथित रूप से पथर...
गाजीपुर ब्यूरो: नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का काफिला रोके जाने और उस पर कथित रूप से पथराव किए जाने की घटना के विरोध में बुधवार को गाजीपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सरजू पांडेय पार्क में एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
काफिले पर पथराव और गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने का आरोप
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से काफिले को निशाना बनाया गया। असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों पर जूते-चप्पल और ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और कुछ कार्यकर्ता चोटिल हो गए।
गाजीपुर में धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन है।
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
सरजू पांडेय पार्क में धरने के उपरांत कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी (तहसीलदार) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि:
सांसद चंद्रशेखर आजाद को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने के प्रशासनिक निर्णय की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए।
