google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: गाजीपुर में 17 सितंबर से गूंजेगी भागवत कथा, कान्हा हवेली में जुटेगे श्रद्धालु - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: गाजीपुर में 17 सितंबर से गूंजेगी भागवत कथा, कान्हा हवेली में जुटेगे श्रद्धालु

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर के महुआबाग स्थित 'कान्हा हवेली' में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की पावन त्रिवेणी प्रवाहित होने जा रही है। ...

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर के महुआबाग स्थित 'कान्हा हवेली' में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की पावन त्रिवेणी प्रवाहित होने जा रही है। आगामी 17 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री धाम वृंदावन से पधार रहे पूज्य कथाव्यास माधवानन्द जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत और गीता के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएंगे।

Ghazipur News, Purvanchal News 🗞️
Purvanchal Samachar 

17 सितंबर को ददरीघाट से निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह मंगल कलश शोभायात्रा नगर के ऐतिहासिक ददरीघाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ होकर कथा स्थल कान्हा हवेली, महुआबाग पहुंचेगी। इसमें पीत वस्त्र धारण कर बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगे।



कथा का समय, हवन और महाप्रसाद का कार्यक्रम

आयोजन से जुड़ी प्रमुख तिथियां और समय-सारणी इस प्रकार है:


  • कथा सत्र: 17 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से कथा की अमृत वर्षा होगी।
  • पूर्णाहुति व हवन: 24 सितंबर 2026 (गुरुवार) को प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पावन हवन संपन्न कराया जाएगा।
  • विशाल महाप्रसाद (भंडारा): 24 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा।



आयोजक परिवार ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

इस दिव्य ज्ञान यज्ञ के मुख्य आयोजक अमिता एवं विनय श्रीवास्तव,अनुज (श्री शुभ ट्रैवेल्स, महुआबाग, गाजीपुर) ने जनपद व आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों से सपरिवार पधारकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य का भागी बनने का विनम्र आग्रह किया है।