नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली स्थिति यशोभूमि में आयोजित वैश्वि...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली स्थिति यशोभूमि में आयोजित वैश्विक प्रौद्योगिकी सम्मेलन 'सेमीकॉन इंडिया' (SEMICON India) के भव्य उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने निर्माण, कौशल और सृजन के देव भगवान विश्वकर्मा को नमन किया और इस पावन पर्व को आधुनिक सेमीकंडक्टर क्रांति से जोड़ा।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
"भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के प्रतीक": प्रधानमंत्री
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा:
"आज विश्वकर्मा जयंती भी है, मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हमारी भारतीय परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और सृजन की सर्वोच्च शक्ति का प्रतीक माना गया है। और सुखद संयोग देखिए कि इसी पावन दिवस पर भारत में सेमीकॉन इंडिया का ऐतिहासिक आगाज हो रहा है।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस तरह प्राचीन काल से भारत की शिल्पकला और निर्माण कौशल का लोहा पूरी दुनिया मानती रही है, उसी तरह आज का आधुनिक भारत तकनीक, चिप डिजाइनिंग और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नया इतिहास रचने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
शिल्प और तकनीक के संगम पर दिया जोर
समारोह में उपस्थित दुनिया भर के टेक दिग्गजों, वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों के सामने प्रधानमंत्री ने देश के कारीगरों, शिल्पकारों और तकनीकी विशेषज्ञों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन तकनीकी विरासत और आधुनिक नवाचार का यह संगम देश को आत्मनिर्भर भारत और 'विकसित भारत' के संकल्प की ओर तेजी से ले जाएगा।
