google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बैंक ऑफ इंडिया ने प्राथमिक विद्यालय में बांटी शिक्षण सामग्री, पचास से अधिक बच्चों के चेहरे खिले - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

बैंक ऑफ इंडिया ने प्राथमिक विद्यालय में बांटी शिक्षण सामग्री, पचास से अधिक बच्चों के चेहरे खिले

Mau News: सामाजिक सरोकारों और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए बैंक ऑफ इंडिया की मऊ गाजीपुर शाखा द्वारा गुरुवार को विद्यापतिन...

Mau News: सामाजिक सरोकारों और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए बैंक ऑफ इंडिया की मऊ गाजीपुर शाखा द्वारा गुरुवार को विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनिष्पुर उत्तर पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मऊ (बांध के दक्षिण) में शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के 50 से अधिक जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेंसिल, पेन और पेंसिल बॉक्स सहित जरूरी पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। नि:शुल्क शिक्षण सामग्री पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Mau News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 


"बच्चे देश का भविष्य, सही संसाधन मिलने से निखरेगी प्रतिभा"


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बैंक ऑफ इंडिया (मऊ गाजीपुर शाखा) के प्रबंधक विकास कुमार महाराज ने बच्चों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश और समाज का वास्तविक भविष्य हैं। यदि प्रारंभिक स्तर पर ही विद्यार्थियों को बुनियादी संसाधन और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, तो वे अपनी प्रतिभा को और बेहतर ढंग से निखार सकते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और शिक्षा की राह में आने वाली छोटी-मोटी बाधाओं को दूर करना है।


शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक पहल

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बैंक ऑफ इंडिया के इस कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहनों से ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे विद्यालय आने के लिए अधिक प्रेरित होते हैं। वितरण के दौरान विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बैंक कर्मी उपस्थित रहे।