google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, स्नातक सीट पर 21926 और शिक्षक पर 4306 वोट पड़े - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, स्नातक सीट पर 21926 और शिक्षक पर 4306 वोट पड़े

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जनपद गाजीपुर में मतदान शांतिप...

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जनपद गाजीपुर में मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। मतदान समाप्ति के बाद जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 21,926 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 4,306 मतदाताओं ने विभिन्न पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोट डाले।

Ghazipur News, mlc
Purvanchal Samachar 

सुबह से शाम तक बूथों पर लगी रही कतारें, सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त


शुक्रवार सुबह 8 बजे जैसे ही मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई, जिले के विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

जनपद के सभी निर्धारित मतदेय स्थलों पर पुलिस और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहे, जिससे कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या बाधा की सूचना नहीं मिली। मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपने प्रतिनिधि के चुनाव के लिए मतदान किया।