गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी चिंतामणि शुक्रवार दोपहर गाजीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हो...
गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी चिंतामणि शुक्रवार दोपहर गाजीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में जनता के सबसे बड़े संवैधानिक अधिकार यानी 'मतदान के अधिकार' को सोची-समझी रणनीति के तहत कमजोर किया जा रहा है और चुनावी निष्पक्षता को प्रभावित करने का प्रयास हो रहा है।
"एसआईआर के जरिए विपक्ष के वोटरों के नाम काटने का खेल"
चिंतामणि ने दावा किया कि सत्ता पक्ष निर्वाचन आयोग के तंत्र के साथ मिलकर विपक्षी दलों के समर्थकों और मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से सुनियोजित ढंग से हटवा रहा है।
उन्होंने कहा कि 'एसआईआर' (SIR) प्रक्रिया के जरिए बड़े पैमाने पर विपक्ष के वोटरों को सूची से बाहर करने के गंभीर मामले सामने आए हैं। सत्ताधारी दल के मतदाताओं के नाम सूची में सुरक्षित रखे जा रहे हैं, जबकि विपक्षी विचारधारा से जुड़े लोगों के नाम काटे जा रहे हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
