google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 विनीत राय हत्याकांड में गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक-एक लाख के इनामी आरोपियों के घर कराई गई मुनादी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

विनीत राय हत्याकांड में गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक-एक लाख के इनामी आरोपियों के घर कराई गई मुनादी

गाजीपुर, पूर्वांचल समाचार: जनपद गाजीपुर के बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे दो कुख्यात आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रश...

गाजीपुर, पूर्वांचल समाचार: जनपद गाजीपुर के बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे दो कुख्यात आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने अदालत के आदेश पर फरार आरोपी आलोक दुबे और शंकर पांडेय के आवासों पर उद्घोषणा की विधिक नोटिस चस्पा की। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे मोहल्ले में ढोल-नगाड़े बजवाकर मुनादी कराई गई और निर्धारित समयावधि में अदालत या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की अंतिम चेतावनी दी गई। दोनों फरार अभियुक्तों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से एक-एक लाख रुपये का नकद इनाम घोषित है।

Ghazipur News Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

बिंदु होटल के गेट पर 29 मई को हुई थी विनीत की गोली मारकर हत्या


शहर के प्रतिष्ठित बिंदु होटल के संचालक आलोक राय के युवा पुत्र विनीत राय की 29 मई 2026 की रात बिंदु होटल के मुख्य द्वार पर उस वक्त गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई थी, जब वे होटल के समीप खड़े थे।

अचानक हुए इस सनसनीखेज गोलीकांड से जिले के व्यापारिक और आम नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया था। हत्याकांड के तुरंत बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लगातार सघन दबिश शुरू की थी।


एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर, सोनू गिरफ्तार; दो अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर


विनीत राय हत्याकांड में पुलिस की जांच के दौरान कुल चार मुख्य अभियुक्तों की संलिप्तता प्रमुख रूप से सामने आई थी।

इनमें से एक नामजद आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा जा चुका है। वहीं, मामले के दूसरे मुख्य आरोपी जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव को पुलिस टीम ने बीते सितंबर माह में सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्याकांड से जुड़े अन्य सहयोगी आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है, किंतु एक-एक लाख के इनामी आलोक दुबे और शंकर पांडेय लगातार अपनी लोकेशन बदलकर फरार चल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि दोनों जल्द हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।