google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: मिश्र बाजार में जूता-चप्पल कारोबारी के बेटे को गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: मिश्र बाजार में जूता-चप्पल कारोबारी के बेटे को गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Ghazipur News: जनपद गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके मिश्र बाजार में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक सनसनीखेज व...

Ghazipur News: जनपद गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके मिश्र बाजार में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में जूता-चप्पल कारोबारी के बेटे मोहम्मद कौसेन (28 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भीड़भाड़ वाले बाजार में सरेआम हुई इस फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को आनन-फानन में गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ghazipur News, Purvanchal News
Ghazipur News 

स्टेट बैंक के पास हमलावर ने मारी दो गोलियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफ्तीपुरा निवासी मोहम्मद कौसेन की रौजा इलाके में जूते-चप्पल की दुकान थी।

मंगलवार शाम वे मिश्र बाजार स्थित काली माता मंदिर के बगल में एक दुकान पर समोसा खाने पहुंचे थे। समोसा खाने के बाद वे अपनी बाइक से जैसे ही स्टेट बैंक की ओर आगे बढ़े, तभी पहले से घात लगाए बैठे एक हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर द्वारा चलाई गई दो गोलियों में से एक कौसेन की गर्दन के बाईं तरफ और दूसरी पेट में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।


पिता ने शुभम चौबे नामक युवक  पर लगाया हत्या का आरोप, दीपावली पर मारपीट का भी किया जिक्र


फायरिंग की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक के पिता मोहम्मद दाऊद ने शुभम चौबे नामक युवक पर अपने बेटे को गोली मारने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, उन्हें बेटे की किसी से पुरानी रंजिश होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी शुभम ने दीपावली के दिन भी एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। उन्होंने अपने बेटे की हत्या के लिए पूरी तरह इसी युवक को जिम्मेदार ठहराया है।

शहर के बीचोबीच हुई इस हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

 पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जानकारी जुटा रही है एसपी ने स्पष्ट किया कि परिजनों की तहरीर और बातचीत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है