google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर का नाम बदलकर 'गाधिपुरी' करने की उठी मांग, संगठनों ने सीएम योगी को भेजा ज्ञापन - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर का नाम बदलकर 'गाधिपुरी' करने की उठी मांग, संगठनों ने सीएम योगी को भेजा ज्ञापन

Ghazipur News: जनपद गाजीपुर का नाम बदलकर पौराणिक पहचान के आधार पर ‘गाधिपुरी’ अथवा ‘गाधिपुरम’ किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ...

Ghazipur News: जनपद गाजीपुर का नाम बदलकर पौराणिक पहचान के आधार पर ‘गाधिपुरी’ अथवा ‘गाधिपुरम’ किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि विनोद जोशी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के गौरवशाली पौराणिक इतिहास और जनभावनाओं का हवाला देते हुए जनपद के नामकरण को तत्काल बदलने का आग्रह किया है।

Ghazipur News, Purvanchal News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

राजा गाधि और महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि है यह क्षेत्र: डीके श्रीवास्तव


ज्ञापन सौंपने के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं काशी प्रांत के प्रांतीय मंत्री डीके श्रीवास्तव ने कहा कि गाजीपुर का नाम बदलने की मांग विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही है।

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि पूर्व काल में इस जनपद का नामकरण आक्रांता मसूद गाजी के नाम पर कर दिया गया था, जो क्षेत्र की मूल सांस्कृतिक पहचान के विपरीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन इतिहास के अनुसार यह पावन भूमि तपोनिष्ठ महर्षि विश्वामित्र और उनके पिता चक्रवर्ती राजा गाधि से जुड़ी रही है, जिसे 'गाधिपुरी' के नाम से जाना जाता था।


पौराणिक महत्व के अनुरूप 'गाधिपुरी' या 'गाधिपुरम' करने की पुरजोर मांग


संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में आग्रह किया कि राज्य सरकार जिस प्रकार प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक और पौराणिक नगरों को उनकी प्राचीन पहचान वापस दिला रही है, उसी तर्ज पर गाजीपुर का नामकरण भी संशोधित किया जाए।

उन्होंने मांग की कि जिले की प्राचीन विरासत, सांस्कृतिक अस्मिता और धार्मिक महत्व को सम्मान देते हुए इसका आधिकारिक नाम 'गाधिपुरी' या 'गाधिपुरम' घोषित किया जाए। पदाधिकारियों का कहना था कि इससे जनपदवासियों में अपनी ऐतिहासिक जड़ों के प्रति गौरव का भाव और अधिक सुदृढ़ होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू संगठनों से जुड़े कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया उपाध्याय, संदीप अग्रहरि, प्रदुम पांडेय,अभिषेक सिंह,  रमेश गुप्ता, राज पांडेय, गोविंद विश्वकर्मा, लवकुश बिंद, गोपाल कुमार, निखिल विश्वकर्मा, सुशील पांडेय, दीपक पांडेय, प्रदीप गुप्ता, पप्पू गुप्ता, रवि प्रकाश सिंह, रवि कुमार, संजय, अमित कुमार और धर्मेंद्र सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।