google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 यूपी में वोटर लिस्ट पर भाजपा का मेगा एक्शन प्लान तैयार, 16 नवंबर से दिसंबर तक चलेगा विशेष महाअभियान - Purvanchal Samachar - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

यूपी में वोटर लिस्ट पर भाजपा का मेगा एक्शन प्लान तैयार, 16 नवंबर से दिसंबर तक चलेगा विशेष महाअभियान - Purvanchal Samachar

पूर्वांचल समाचार: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR/SSR) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची से 1.27...

पूर्वांचल समाचार: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR/SSR) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर कटे और छूटे हुए नामों को जोड़ने का विस्तृत खाका खींच लिया है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में आयोजित महाकार्यशाला में दोपहर के सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार  इस दौरान पार्टी ने आगामी 16 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक चलने वाले चरणबद्ध अभियान की पूरी समय-सारणी घोषित कर दी।

Up Bjp sir News, Purvanchal Samachar


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटे 700 से अधिक दिग्गज, वोटर लिस्ट पर महामंथन


लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस सांगठनिक कार्यशाला में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के शीर्ष नेता उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश भर से 700 से अधिक प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया गया, जिनमें संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला व विधानसभा मतदाता प्रमुख,बीएलए प्रथम और आईटी संयोजक शामिल रहे। तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट और मतदाता सूची में भारी फेरबदल के दावों के बीच भाजपा ने बूथ स्तर पर हर एक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराने का संकल्प दोहराया।


सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठकों का दौर और घर-घर फॉर्म भरवाने का अभियान

कार्यशाला में तय की गई कार्ययोजना के अनुसार, अभियान को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा:


  • 16, 17 और 18 नवंबर (जिला स्तरीय बैठकें): सभी जिलों में बैठकें होंगी, जिनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विस्तारक और जिला आईटी प्रमुख शामिल होकर रणनीति को अंतिम रूप देंगे।
  • 19, 20 और 21 नवंबर (विधानसभा स्तरीय बैठकें): प्रत्येक विधानसभा स्तर पर जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी। इसमें सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर (मेयर), ब्लॉक प्रमुख और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा तथा फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने) और फॉर्म 8 (संशोधन) का वितरण किया जाएगा।
  • 22, 23 और 24 नवंबर (विशेष सघन अभियान): शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और पार्टी के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) सीधे घर-घर संपर्क करेंगे और पात्र नागरिकों से फॉर्म भरवाएंगे।


महिला मोर्चा का विशेष फोकस: नई बहुओं और छूटी महिलाओं के जुड़ेंगे नाम


पार्टी ने महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए महिला मोर्चा को विशेष दायित्व सौंपा है:

  • 28, 29 और 30 नवंबर (महिला विशेष अभियान): भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर हाल ही में ससुराल आईं नई बहुओं और किसी कारणवश छूटी हुई महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएंगी।
  • सखी व समूहों से समन्वय: इस अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों और बीसी सखियों से सघन समन्वय स्थापित किया जाएगा।


युवा वोटरों पर नजर, दिसंबर मध्य तक चलेगा समीक्षा व निस्तारण अभियान

जनवरी 2027 में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए भी विशेष समय निर्धारित किया गया है:

1, 2 और 3 दिसंबर: ऐसे सभी नवयुवकों के नाम जोड़ने का अभियान चलेगा, जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है।

13 से 16 दिसंबर (समीक्षा व अंतिम निस्तारण): 13 दिसंबर को पूरे अभियान की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें कमियों और छूटे क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। इसके बाद 14, 15 और 16 दिसंबर तक चिन्हित विसंगतियों को शत-प्रतिशत दूर कर अभियान का समापन किया जाएगा।