Varanasi: अपना दल कमेंरावादी के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मलदहिया चौराहे पर ''जात...
Varanasi: अपना दल कमेंरावादी के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मलदहिया चौराहे पर ''जाति जनगणना होकर रहेगा'' का नारा बुलंद किया। आपको बता दें कि अपना दल कमेंरावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता कृष्णा पटेल एवं सिराथू विधायक डॉ0 पल्लवी पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिया है। कि जाति जनगणना के सवाल पर पूरे प्रदेश में एकजुट होकर आंदोलन किया जाएगा।
![]() |
Varanasi |
सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार को यह चेतावनी दी है। कि जब तक जनगणना नहीं, तब तक मतगणना नही, अपना दल कमेंरावादी ने नेताओं ने मोदी, योगी के सरकार को खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांग को तत्काल सुनी जाए।
और उसे पूरा किया जाए। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के तर्ज पर इस देश में जाति जनगणना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल, कमेंरावादी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान, पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगी राज़ पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार पटेल, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद पटेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।