Bollywood News: शाहरुख खान ने अब अपनी हर M ovie रिलीज से पहले वैष्णों देवी जाने की लगता है कि, परम्परा बना रहे है। क्योंकि शाहरुख खान अपनी ...
Bollywood News: शाहरुख खान ने अब अपनी हर M ovie रिलीज से पहले वैष्णों देवी जाने की लगता है कि, परम्परा बना रहे है। क्योंकि शाहरुख खान अपनी आने वाली फ़िल्म Dunki (डंकी) की रिलीज से पहले एक बार फिर से माँ वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे हैं। साल 2023 में यह तीसरी बार है, जब शाहरुख ने माँ वैष्णो देवी जी के दर्शन करने उनके भवन पहुंचे।
![]() |
Bollywood News: |
आपको बता दे कि, पठान और जवान Movie के रिलीज से पहले माँ वैष्णो जी के दरबार में जब शाहरुख ने हाजिरी लगाई तो दोनों फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली थी। ब्लॉकबस्टर रही थी। दोनों फिल्मों ने कई रिकॉर्ड बनाए और पुराने रिकॉर्ड चटकाए भी। ऐसे में ऐसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शाहरुख ने Dunki Movie (डंकी) की रिलीज से पहले वैष्णों माँ का आशीर्वाद लेने कटरा पहुंचे।
हालांकि फ़िल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी है। लेकिन फ़िल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान एक बार फिर से माता वैष्णो देवी मॉं जी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जवान के रिलीज से पहले भी किंग खान वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे,और अब एक बार फिर से इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान वैष्णो देवी की चढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। जी हाँ, शाहरुख खान का जो वीडियो सामने आया है उसमें ऐक्टर अपना चेहरा छुपाए अपनी टीम के साथ माता वैष्णो देवी जी के दरबार में नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान कड़ी सुरक्षा और अपने सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच माँ वैष्णो देवी के भवन की ओर जाते दिखाई दिए। इस दौरान शाहरुख ने अपना चेहरा जैकेट के हुंडई से छुपाया हुआ था, जिससे लोग उन्हें पहचान न सके। किंग खान का यह अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आता है। इससे पहले शाहरुख जवान और पठान की रिलीज से पहले भी वैष्णो देवी पहुंचे थे, जिसके बाद जवान ने रिलीज के साथ बड़े बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
जवान साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म बनी थी। और इस फ़िल्म को दर्शकों से बेशुमार प्यार भी मिला था। ऐसे में शाहरुख खान का एक बार फिर से माता वैष्णो मॉं जी के दरबार में पहुंचने का मतलब है, कि ऐक्टर माता रानी से फ़िल्म की सक्सेस के लिए दुआ करने पहुंचे हैं। जिस तरह से उनकी पठान और जवान को माता का आशीर्वाद मिला, कुछ वैसा ही माता का आशीर्वाद फ़िल्म डंकी दर्शकों में है।
आप को बता दे कि माता वैष्णों देवी के दरबार में जो भी जाता है, खाली नही लौटता है। मॉं अपने भक्तो पर करूणा बनाये रखती है।