google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गेहूं पुलाव: Restaurant जैसे स्वादिष्ट Gehun Pulao कैसे बनाये कम पैसों में वह भी काफी बेहतरीन | Pulav Recipe - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गेहूं पुलाव: Restaurant जैसे स्वादिष्ट Gehun Pulao कैसे बनाये कम पैसों में वह भी काफी बेहतरीन | Pulav Recipe

नमस्कार प्रिय पाठकों आज हम लोग घर पर Hotel जैसे गेहू के पुलाव बनाने के बारे में जानेंगे। गेहूं पुलाव को कैसे स्वादिष्ट और बेहतर बनायें, इसक...

नमस्कार प्रिय पाठकों आज हम लोग घर पर Hotel जैसे गेहू के पुलाव बनाने के बारे में जानेंगे। गेहूं पुलाव को कैसे स्वादिष्ट और बेहतर बनायें, इसकी पूर्ण जानकारी आप प्राप्त कर पायेंगे।

गेहूं पुलाव: Restaurant जैसे स्वादिष्ट Gehun Pulao कैसे बनाये कम पैसों में वह भी काफी बेहतरीन | Pulav Recipe, image
Gehun Pulao

सर्वप्रथम आपको एक बर्तन में गेहूं को अच्छी तरह से साफ कर के उसे 8 से 10 धण्टे के लिए उसे पानी में भींगा देना आप चाहें को इसे रात में भींगा सकती है। उसके बाद उसे ओखल में डाल कर से कूट लें। ध्यान दे इसे ज्यादा महीन नही करना है, बस गेहूं थोड़ा आधा टूट जाये। बस इतना ही कूटना है। फिर इस गेहूं को हमे कूकर में पानी और आवश्यकता अनुसार नमक डाल कर चूल्हें पर बैठा देना 3 चार 4 सीटी लगने पर इसे चूल्हें पर से उतार लेना है। 

फिर आपको चूल्हें पर कढ़ाही में तेल डाल कर बैठा देना है। उसके साथ ही आपको इसमें तेजपत्ता, जीरा,हरीमिर्च, हींग, प्याज के छोटे—छोटे काटकर इन सामग्री को धीमे आंच पर भून लेना है। उसके बाद मटर,आलू डालकर इसे अच्छे से पकायें। कुछ देर पकने के बाद इसमें हल्दी, बारीक कटे टमाटर,लालमिर्च,और स्वादनुसार नमक डालें। उसके बाद आप लोग जो कुकर में गेहूं को पकाये थे। वह गेहूं इस कढ़ाही में डाल कर अच्छे से इसे पलटा द्वारा इसे चलाना है। और अच्छे से इन सभी वस्तुओं को भून लेना है। और कुछ देर बाद इसमें आप चाहें तो,हरी धनिया और नींबू का 3—4 बूंद रस भी डाल सकते है। अब आप लोगों का Gehun Pulao (गेहूं पुलाव) बन कर तैयार हो गया।


गेहू पुलाव बनाने की सामग्री

500 ग्राम गेंहूं

4 चम्मच तेल

4 — 5 तेजपत्ता

​2 चुटकी हींग

4 प्याज  (बारीक कटे हुए)

3 टमाटर  (बारीक कटे हुए)

2—3 कटोरी हरे मटर

4 आलू

2—3 हरी मिर्च

1 चम्मच हल्दी

थोड़ा ​हरा धनिया (बारीक कटा) 

2 चम्मच नींबू रस

नोट: इन सभी सामग्रीयों की मात्रा आप पर निर्भर करता है कि, आप कितने लोगों के आप पुलाव बना रही है। उस हिसाब से मात्रा कम - ज्यादा हो सकता है।


यह भी पढ़े: Egg Rate (अण्डा खाने के फायदे)