google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 WFI Suspended: भारतीय कुश्ती संघ को झटका, अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी निलंबित, जानिए पूरा मामला - Purvanchal Samachar - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

WFI Suspended: भारतीय कुश्ती संघ को झटका, अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी निलंबित, जानिए पूरा मामला - Purvanchal Samachar

WFI: भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के बड़े फैसले के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन को एक पत्र लिखकर फैसले की जानकारी दी है और कहा...

WFI: भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के बड़े फैसले के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन को एक पत्र लिखकर फैसले की जानकारी दी है और कहा है, कि भारतीय कुश्ती संघ के रोज़मर्रा के कामकाज को देखने के लिए एक अस्थायी पैनल बनाया जाए।

WFI Suspended: भारतीय कुश्ती संघ को झटका, अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी निलंबित, जानिए पूरा मामला - Purvanchal Samachar
WFI Suspended

इससे पहले विवादों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ पर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की और भारतीय कुश्ती संघ को ही निलंबित कर दिया। दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह ने जल्दबाजी में गोंडा में कुश्ती की अंडर 15 और अंदर 20 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का ऐलान कर दिया। 

यह ऐलान पहलवानों को पर्याप्त सूचना दिए बिना किया गया। साथ ही प्रतियोगिता करने की घोषणा नियमों का पालन किए बिना की गई, जिसके बाद कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अगले आदेश तक सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। 

3 दिन पहले ही कुश्ती संघ के चुनाव हुए थे, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए अध्यक्ष चुने गए बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ़ महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण जैसे केस दर्ज है।

और उनके करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने पहलवानी से संन्यास लेने का ऐलान किया। इसके अलावा एक और पहलवान बजरंग पुनिया ने भी अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने का ऐलान कर दिया था। इन दोनों समेत कई पहलवान भारतीय कुश्ती संघ में बृजभूषण शरण सिंह के दबदबे को खत्म करने की मांग करते रहे थे।


यह भी पढ़े