google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Weather Update: दिल्ली- UP में बदलेगा मौसम | तीन दिनों तक होगी बारिश| Heavy Rain | IMD Alert - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Weather Update: दिल्ली- UP में बदलेगा मौसम | तीन दिनों तक होगी बारिश| Heavy Rain | IMD Alert

IMD Alert: देश में मौसम का मिज़ाज लगातार बदलता जा रहा है। जहाँ सुबह शाम हल्की ठंड है तो वहीं दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही ह...

IMD Alert: देश में मौसम का मिज़ाज लगातार बदलता जा रहा है। जहाँ सुबह शाम हल्की ठंड है तो वहीं दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि अभी आप ऐसा ना समझे कि ठंड बिल्कुल ही चली गयी है। अभी भी गुलाबी ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड जा चुकी है। धूप की वजह से लोगों को अब राहत मिलने लगी है। वहीं 15 से 18 फरवरी तक सुबह सुबह कोहरा बना रहेगा। 19 फरवरी को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई।

Weather Update: दिल्ली- UP में बदलेगा मौसम | तीन दिनों तक होगी बारिश| Heavy Rain | IMD Alert
Weather Update

अब बात करें अन्य राज्यों कि  तो यूपी बिहार में भी बारिश का अनुमान है। वही झारखण्ड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उड़िसा, प0 बंगाल और सिक्किम  में भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

आपको बता दे कि बंगाल के खाड़ी से लेकर अरब सागर तक चक्रवात का असर बरकरार है। इससे रूक रूक कर बारिश हो सकती है। इस तरह की स्थिति 17 फरवरी तक बनी रह सकती है।  

मौसम विभाग के अनुसार बांदा प्रयाग और चित्रकुट समेत करीब 20 जिलों में मध्य बारिश के साथ व्रजपात होने की संभावना है। इससे गुलाबी ठंड बढ़ सकती है।

वही पूर्वांचल के  लगभग 15 जिलों में बारिश के साथ ओला गिरने का अनुमान है। वही दक्षिण भारत के कुछ ​राज्यों में भी बारिश हो सकती है।