Dusu Election: दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए DUSU चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिष द (ABVP) न...
Dusu Election: दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए DUSU चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दबदबा बनाए रखा और चार मुख्य पदों में से तीन पर जीत दर्ज की। एनएसयूआई (NSUI) ने उपाध्यक्ष का पद जीता है।
मतदान प्रतिशत, अन्य तथ्य एवं विश्लेषण
- कुल उम्मीदवारों की संख्या: 21
- चार मुख्य पदों पर चुनाव: अध्यक्ष, उप-अध्यक्ष, सचिव, और संयुक्त सचिव।
- मतदान में भागीदारी (वोटिंग टर्नआउट) लगभग 39.36-39.45% रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी है।
- “NOTA” विकल्प को भी छात्रों ने जोर दिया, कुछ पदों पर 23,000+ वोट NOTA को पड़े, यह दर्शाता है कि कुछ छात्र कोई पारंपरिक पार्टी उम्मीदवार चुनना नहीं चाहते थे।
छात्र संघ चुनाव परिणाम 2025
पद | विजेता | संगठन | प्रतिद्वंदी |
---|---|---|---|
अध्यक्ष | आर्यन मान | ABVP | जोस्लिन नंदिता चौधरी |
उप-अध्यक्ष | राहुल झाँसला | NSUI | गोविंद तनवर |
सचिव | कुणाल चौधरी | ABVP | कबीर |
संयुक्त सचिव | दीपिका झा | ABVP | लवकुश भदाना |
ABVP
3 पद
NSUI
1 पद