google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जानिए:यदि इन पार्टियों से मिला टिकट को अवश्य लडूंगा चुनाव- सुजीत यादव - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

जानिए:यदि इन पार्टियों से मिला टिकट को अवश्य लडूंगा चुनाव- सुजीत यादव

Ghazipur News: भारत वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे अब समाजसेवा के साथ राजनीत...

Ghazipur News: भारत वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे अब समाजसेवा के साथ राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी जनाधार वाली पार्टी से उन्हें टिकट मिलता है, तो वे चुनाव लड़ने में कोई संकोच नहीं करेंगे।
जानिए:यदि इन पार्टियों से मिला टिकट को अवश्य लडूंगा चुनाव- सुजीत यादव, ghazipur news 🗞️ purvanchal samachar image
सुजीत यादव ने बताया कि समाज की सेवा करते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता से गहरा जुड़ाव बनाया है। सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहने और लगातार सहयोग करने की वजह से अब उन्हें एक जनसेवक के रूप में पहचान मिली है। यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दल उनसे संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही दल के नेता चाह रहे हैं कि वे उनके साथ जुड़ें। यदि इनमें से किसी भी पार्टी से टिकट मिलता है, तो अपने सहयोगियों और शुभचिंतकों से विचार-विमर्श कर निर्णय लेंगे। वहीं, बसपा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बसपा का अब उतना जनाधार नहीं रहा है।

सुजीत यादव ने यह भी कहा कि यदि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से टिकट मिलता है, तो वे वहां से भी चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे। उन्होंने समाज में नशामुक्ति, दहेज प्रथा के उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प भी दोहराया।

उन्होंने बताया कि भारत वर्षीय यादव महासभा की ओर से वर्तमान में नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि इनके द्वारा हाल ही में एक बड़ा सम्मेलन भी किया गया था।

इस प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ कर दिया कि वह जनता के सेवा के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं।

इस मौके पर कई स्थानीय लोग, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से सुरेश, जयेंद्र, बालिस्टर यादव और अन्य लोग शामिल थे।