google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: 12 घंटे में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: 12 घंटे में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले के सादात थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात बड़ी सफलता हासिल की। दुष्कर्म के मामलों में वांछित दो ...

गाजीपुर। जिले के सादात थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात बड़ी सफलता हासिल की। दुष्कर्म के मामलों में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गाजीपुर: 12 घंटे में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
Purvanchal Samachar 

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

सैदपुर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सादात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के आरोपी सादात रेलवे स्टेशन के पास खंडहरनुमा इलाके में छिपे हुए हैं और किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सवास मोड़ के पास इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने खुद को फंसा हुआ पाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संयम रखते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उन्हें मौके पर ही काबू में ले लिया गया।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात में भर्ती कराया गया है।

कई मामलों में दर्ज हैं केस

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राहुल भारद्वाज (निवासी वार्ड नंबर 9, सादात कस्बा) और अरुण यादव (निवासी मरदापुर) के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ सादात थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है।