google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार जी का 20 जनवरी को काशी आगमन, ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार जी का 20 जनवरी को काशी आगमन, ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी

वाराणसी। हिमालय परिवार संगठन के तत्वावधान में आगामी 20 जनवरी 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का ...

वाराणसी। हिमालय परिवार संगठन के तत्वावधान में आगामी 20 जनवरी 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।

हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार करेंगे मार्गदर्शन

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमालय परिवार संगठन के संस्थापक/राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार का वाराणसी आगमन होगा, जहां वे कार्यक्रम में मार्गदर्शन संबोधन देंगे।

वाराणसी में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, संगठन पदाधिकारियों ने बीएचयू कुलपति से की शिष्टाचार भेंट

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हिमालय परिवार संगठन के काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बीएचयू के माननीय कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस भव्य आयोजन का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम के उद्देश्यों और उसकी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार का 20 जनवरी को बीएचयू आगमन, ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी
Purvanchal Samachar 
इस अवसर पर हिमालय परिवार संगठन के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश पांडे जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हिमालय परिवार एवं लॉ विभाग, प्रोफेसर शैलेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुशील वैद्य, प्रोफेसर नरेंद्र त्रिपाठी, प्रोफेसर बृजेश सिंह, गोरक्ष प्रांत के प्रभारी राकेश जी तथा काशी प्रांत अध्यक्ष अविनाश जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिमालय परिवार संगठन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि इंद्रेश कुमार का मार्गदर्शन युवाओं, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

संगठन के लोगों में भारी उत्साह

कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आगामी दिनों में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और सहभागिता को लेकर तैयारियों को और तेज किया जाएगा।