google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सांसद के नाम वाले स्टीकर और पार्टी झंडा लगी स्कॉर्पियो से शराब की खेप बरामद, तस्कर फरार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

सांसद के नाम वाले स्टीकर और पार्टी झंडा लगी स्कॉर्पियो से शराब की खेप बरामद, तस्कर फरार

कैमूर। बिहार के कैमूर जनपद में एनएच-19 पर उत्पाद विभाग द्वारा शराब से लदी स्कॉर्पियो को को पकड़ा, उस पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत जी...

कैमूर। बिहार के कैमूर जनपद में एनएच-19 पर उत्पाद विभाग द्वारा शराब से लदी स्कॉर्पियो को को पकड़ा, उस पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत जी का नाम लिखा स्टीकर और भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था। 
सांसद के नाम वाले स्टीकर और पार्टी झंडा लगी स्कॉर्पियो से शराब की खेप बरामद, तस्कर फरार, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरपुरवा गांव के पास एनएच-19 पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, जबकि तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। जब्त स्कॉर्पियो वाहन का पंजीकरण नंबर UP 61 BQ 9062 (गाजीपुर) बताया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद महोदय का वाहन नहीं है – पति का स्पष्ट बयान

इस पूरे मामले पर पूर्वांचल समाचार से वार्तालाप के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के पति ने स्पष्ट रूप से कहा कि

 “यह वाहन हमारा नहीं है। तस्करों द्वारा जानबूझकर हमारी छवि खराब करने के उद्देश्य से गाड़ी पर स्टीकर और झंडा लगाया गया है। 
स्टिकर कोई भी किसी के नाम का बनवा सकता है।
प्रशासन जल्द से जल्द ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार करे।”

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की पहचान का दुरुपयोग कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देना गंभीर अपराध है और इसकी जांच होनी चाहिए।

जांच में जुटा प्रशासन

उत्पाद विभाग और पुलिस ने शराब व वाहन को जब्त कर लिया है। 

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक पहचान का गलत इस्तेमाल कर तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

⚠️Disclaimer

यह समाचार पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा प्राप्त प्रारंभिक जानकारी तथा संबंधित पक्ष के बयान पर आधारित है। वाहन पर लगे स्टीकर, झंडा या नाम का किसी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दल से वास्तविक संबंध होना प्रमाणित नहीं करता। मामले की जांच जारी है। समाचार का उद्देश्य केवल सूचना देना है, न कि किसी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाना।