मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ह...
![]() |
| Purvanchal Samachar |
यह घटना राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 110 के पास हुई। जैसे ही बस से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका, जिसके बाद यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति सामान्य होने के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल कराई।
