गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद में बुधवार को प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी के पूर...
गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद में बुधवार को प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय जी रहे। उन्होंने केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
उन्होंने कहा कि कासिमाबाद जैसे कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के केंद्र खुलने से लोगों को बाहर भटकना नहीं पड़ेगा और इलाज का खर्च भी काफी कम होगा। यह केंद्र स्थानीय लोगों के लिए स्थायी राहत का माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान अतुल राय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी और किफायती बनाना है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता नियमित बनी रहे, ताकि किसी भी मरीज को निराश न होना पड़े।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्वास्थ्यकर्मी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
