google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ:'यीशु के प्रसाद' से बीमारी ठीक करने का झांसा और फिर जबरन धर्म परिवर्तन; पुलिस ने मारा छापा, पादरी सहित 10 पर Fir - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ:'यीशु के प्रसाद' से बीमारी ठीक करने का झांसा और फिर जबरन धर्म परिवर्तन; पुलिस ने मारा छापा, पादरी सहित 10 पर Fir

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में धर्मांतरण के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहाँ बीमारी के इलाज का लालच देकर एक व्यक्ति को बंधक...

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में धर्मांतरण के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहाँ बीमारी के इलाज का लालच देकर एक व्यक्ति को बंधक बनाने और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, पादरी सहित 10 पर FIR दर्ज कर लिया है। और घटना स्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
मऊ:'यीशु के प्रसाद' से बीमारी ठीक करने का झांसा और फिर जबरन धर्म परिवर्तन; पुलिस ने मारा छापा, पादरी सहित 10 पर Fir, Mau News
Mau News 

अस्पताल से शुरू हुआ 'धर्म परिवर्तन' का जाल

पीड़ित राधेश्याम सिंह (निवासी सहादतपुरा) के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए फातिमा अस्पताल गए थे। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया कि व्हाइट पैलेस के पीछे सविता नामक महिला के घर पर चमत्कारिक इलाज होता है। रविवार सुबह 10 बजे जब राधेश्याम वहां पहुंचे, तो उन्हें एक कमरे में ले जाया गया जहाँ करीब एक दर्जन महिला-पुरुष और एक पादरी पहले से मौजूद थे।

'यीशु का प्रसाद' और नशीले पदार्थ का खेल

पीड़ित का आरोप है कि कमरे में मौजूद पादरी सभी को एक संदिग्ध पदार्थ दे रहा था, जिसे 'यीशु का प्रसाद' बताया गया। राधेश्याम को भी वह पदार्थ देकर दबाव बनाया गया कि वह अपनी पत्नी और परिवार को इसे खिलाए। जब पीड़ित ने संदेह होने पर इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद लक्ष्मण गौतम, संतोष साहनी, अभिषेक और अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और जबरन धर्म बदलने के लिए धमकाने लगे।

पुलिस की रेड और बरामदगी

खुद को संकट में देख पीड़ित ने चालाकी से अपने परिचितों को फोन कर आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर धावा बोल दिया और राधेश्याम को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से धार्मिक ग्रंथ (बाइबिल), ढोलक, झाल जैसे वाद्य यंत्र और संदिग्ध नशीला पदार्थ जब्त किया है।

कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने और लोगों को इस तरह के लालच और दबाव में फंसाया है।