google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 खाकी का रौब झाड़ना पड़ा भारी: असली पुलिस के हत्थे चढ़ा 'फर्जी दरोगा', जाल बिछाकर दबोचा गया जालसाज - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

खाकी का रौब झाड़ना पड़ा भारी: असली पुलिस के हत्थे चढ़ा 'फर्जी दरोगा', जाल बिछाकर दबोचा गया जालसाज

Ghazipur News: जनपद की कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसे जालसाज को दबोचा है, जो पुलिस की वर्दी पहनक...

Ghazipur News: जनपद की कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसे जालसाज को दबोचा है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर आम जनता में खौफ पैदा कर रहा था। शहर कोतवाली के लंका इलाके में खुद को दरोगा बताकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले इस शख्स का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। 

खाकी का रौब झाड़ना पड़ा भारी: असली पुलिस के हत्थे चढ़ा 'फर्जी दरोगा', जाल बिछाकर दबोचा गया जालसाज
Ghazipur News 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस का 'मास्टर प्लान' एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काफी समय से लंका इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति की सक्रियता की खबरें मिल रही थीं। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी धारण कर लोगों को डरा-धमका रहा है और 'पुलिसिया रौब' दिखाकर अवैध तरीके से पैसों की उगाही कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया।

पूछताछ में खुला फर्जीवाड़े का राज पकड़ा गया आरोपी खुद को पुलिस विभाग का हिस्सा बता रहा था, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई और दस्तावेजों की जांच हुई, तो उसका झूठ बेनकाब हो गया। आरोपी का किसी भी थाने या सरकारी विभाग से कोई लेना-देना नहीं पाया गया। पकड़े गए जालसाज की पहचान सत्येंद्र पांडे के रूप में हुई है, जो गाजीपुर के ही लोटन इमली क्षेत्र के जमलापुर का रहने वाला है।

वर्दी और अन्य सामान बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से दरोगा की वर्दी और अन्य सामान बरामद किया है, जिसका उपयोग वह लोगों को गुमराह करने के लिए करता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

सावधान रहे जनता एसपी सिटी ने इस कार्रवाई के माध्यम से जनता से भी अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पुलिस का नाम लेकर अवैध मांग करता है, तो तुरंत निकटतम थाने को सूचित करें।