Ghazipur News: जनपद के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी...
![]() |
| Purvanchal Samachar |
बृहस्पतिवार को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश विद्यार्थी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा परजीपाह चट्टी से शुरू होकर तहसील मुख्यालय तक पहुंची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का बुलंद किया।
किसानों और मजदूरों के हक में उठाई आवाज
तहसील परिसर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी (SDM) लोकेश कुमार को सौंपने के बाद अविनाश विद्यार्थी ने क्षेत्र की बदहाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज का किसान और मजदूर महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है। बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई है, ऊपर से सरकारी केंद्रों पर नमी के नाम पर किसानों की उपज में कटौती की जा रही है, जिससे मजबूर होकर किसान बिचौलियों को कम दाम पर अनाज बेच रहे हैं।
मनरेगा मजदूरी ₹500 करने की मांग
सपा नेता ने ज्ञापन के जरिए मांग की कि मनरेगा के तहत मिलने वाली दिहाड़ी को बढ़ाकर ₹500 किया जाए और राजमिस्त्री की मजदूरी ₹750 प्रतिदिन तय हो। इसके अलावा उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियमित भर्ती और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की पुरजोर मांग की।
ज्ञापन में शामिल प्रमुख 15 मांगें:
1. कासिमाबाद को नगर पंचायत या नगर पालिका का दर्जा देना।
2. कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग चौड़ीकरण का उचित मुआवजा।
3. राजकीय महाविद्यालय, नर्सिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना।
4. मनमानी बिजली वसूली और स्मार्ट मीटरों पर तत्काल रोक।
5. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर डॉक्टरों और आधुनिक उपकरणों की तैनाती।
6. जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और बस अड्डे का निर्माण।
7. मिनी स्टेडियम का निर्माण और नई तहसील भवन का कार्य।
8. बरौड़ा कताई मिल की बिक्री की उच्च स्तरीय जांच।
कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
इस विरोध प्रदर्शन और पदयात्रा में मुख्य रूप से जय हिंद यादव, रामकृत यादव, आशा यादव, अनिल यादव, हरिंदर यादव, ओम यादव, महफूज, विवेक यादव और गोलू यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल रहे। सपा ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
