google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने UGC की नई 'नियमावली' पर लगाई फिलहाल रोक - Purvanchal Samachar - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने UGC की नई 'नियमावली' पर लगाई फिलहाल रोक - Purvanchal Samachar

UGC Update News: देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नाम पर लाए गए 'यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) रेगुलेशन 202...

UGC Update News: देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नाम पर लाए गए 'यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) रेगुलेशन 2026' पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोर्ट का यह फैसला उन हजारों छात्रों और संगठनों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो पिछले कई दिनों से इस नियमावली को 'भेदभावपूर्ण' बताते हुए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने UGC की नई 'इक्विटी नियमावली' पर लगाई फिलहाल रोक, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

संविधान के उल्लंघन का हवाला

23 जनवरी 2026 को अधिसूचित किए गए इस रेगुलेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि यूजीसी का यह नया नियम न केवल मनमाना है, बल्कि भारतीय संविधान के मूल ढांचे और 'यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट, 1956' का भी खुला उल्लंघन करता है। याचिकाओं में कहा गया कि यह नियम समानता लाने के बजाय समाज में और अधिक विभाजन पैदा कर सकता है।


अदालत की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि इस नियमावली के कुछ प्रावधान संवैधानिक मर्यादाओं के अनुकूल नहीं हैं। कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी से इस मामले पर जवाब तलब किया है। इस आदेश के बाद अब आगामी आदेश तक यूजीसी इस विवादित रेगुलेशन को लागू नहीं कर पाएगा।

कोर्ट ने कहा कि इसका दुरुपयोग हो सकता है, अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।