google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मथुरा में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का हुंकार: बोले- 'यूपी की सड़कें अब विदेशों से बेहतर', सीएम योगी के साथ सुनी 'मन की बात' - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मथुरा में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का हुंकार: बोले- 'यूपी की सड़कें अब विदेशों से बेहतर', सीएम योगी के साथ सुनी 'मन की बात'

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पदभार संभालने के बाद पहली बार भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे। इस ...

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पदभार संभालने के बाद पहली बार भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे। इस प्रवास के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। दोनों कद्दावर नेताओं ने मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को साझा रूप से सुना।
मथुरा में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का हुंकार: बोले- 'यूपी की सड़कें अब विदेशों से बेहतर', सीएम योगी के साथ सुनी 'मन की बात'
Purvanchal Samachar 

"यूपी की सड़कों ने बदला देश का चेहरा"

मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में हुए बुनियादी ढांचे के विकास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "आज जब मैं यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मथुरा आ रहा था, तो लगा ही नहीं कि मैं भारत की सड़कों पर हूँ। पहले हम विदेशों की सड़कों की चर्चा करते थे, लेकिन आज यूपी की सड़कें विदेशों से भी बेहतर और विश्वस्तरीय हो चुकी हैं। यह बदलता हुआ भारत है।"

पीएम मोदी के नेतृत्व और वैश्विक सम्मान पर बोले नवीन


नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की है। उन्होंने कहा कि पहले भारत का प्रधानमंत्री जब वैश्विक मंचों पर जाता था, तो वह आत्मविश्वास के साथ आंखें मिलाकर बात नहीं कर पाता था, लेकिन आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। आज पीएम मोदी विश्व राजनीति का नेतृत्व कर रहे हैं और पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है।

बाजना कट पर हुआ जोरदार स्वागत

दिल्ली के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे होकर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष का मांट क्षेत्र के बाजना कट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ समर्थकों ने नितिन नवीन और सीएम योगी का अभिनंदन किया।

बांकेबिहारी और इस्कॉन में टेकेंगे मत्था


नितिन नवीन के इस मथुरा दौरे का मुख्य उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक दर्शन भी है। कार्यक्रम के अनुसार, वह सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बेंगलुरु इस्कॉन के श्री वृंदावन चंद्रोदय मंदिर और जगत प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।