google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा अभ्यास: 23 जनवरी को सभी 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा अभ्यास: 23 जनवरी को सभी 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

Up Mock Drill News: नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा अभ्यास कार्यक्रम घोषित किया है। 23 जनवरी 2026 को राज्...

Up Mock Drill News: नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा अभ्यास कार्यक्रम घोषित किया है। 23 जनवरी 2026 को राज्य के समस्त 75 जिलों में एक साथ “ब्लैकआउट मॉक ड्रिल” आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य प्रशासन, पुलिस, विद्युत विभाग, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसे सभी संबंधित तंत्रों की आपात स्थिति में तैयारियों का परीक्षण करना है। 
उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा अभ्यास: 23 जनवरी को सभी 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, Purvanchal Samachar, image
Up Mock Drill News
इस अभ्यास में शाम 6 बजे से ब्लैकआउट/लाइट ऑफ अलर्ट ऑन की प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सायरन बजाने, बिजली पूरी तरह काटने और नागरिकों को आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करने जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। अधिकारी ये ब्लैकआउट अभ्यास सिर्फ आपातस्थिति का अनुकरण है, जिसको लेकर प्रशासन ने आम लोगों से घबराने की आवश्यकता नहीं रखने की अपील भी की है। 

प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि यह मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सचिवालय ने बताया है कि बिजली काटने की इस प्रक्रिया के साथ ही सायरन अलर्ट बजाया जाएगा ताकि आम जनता, पुलिस और प्रशासन एक वास्तविक स्थिति जैसे अभ्यास में भाग ले सकें। 

बता दें कि यह अभ्यास पूर्व नियोजित है और किसी भी वास्तविक खतरे को दर्शाता नहीं है। प्रशासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश के अनुसार सभी संबंधित विभागों ने आपदा प्रतिक्रिया और त्वरित सहायता प्रणाली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। मॉक ड्रिल का आयोजन सिविल डिफेंस और राहत एजेंसियों के समन्वय में किया जाएगा।