Mirzapur News: जनपद की नवागंतुक पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक ने आधिकारिक रूप से मीरजापुर का कार्यभार संभाल लिया है। जिले की कमान संभ...
Mirzapur News: जनपद की नवागंतुक पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक ने आधिकारिक रूप से मीरजापुर का कार्यभार संभाल लिया है। जिले की कमान संभालने से पहले उन्होंने शक्तिपीठ विन्ध्याचल धाम पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन किए और जिले की सुख-शांति एवं समृद्ध कानून व्यवस्था के लिए आशीर्वाद मांगा।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
भक्ति के बाद अब 'एक्शन' की बारी
मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद की भौगोलिक व संवेदनशील स्थितियों की प्रारंभिक जानकारी ली।
अपराध मुक्त मीरजापुर की प्राथमिकता
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागंतुक एसपी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में कानून का राज और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिसिंग व्यवस्था में बड़े बदलाव और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान देखने को मिल सकते हैं।
