google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बाराबंकी: हाईवे पर अंधाधुंध फायरिंग; मुख्तार अंसारी के करीबी रहे शोएब किडवाई उर्फ बॉबी की हत्या - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

बाराबंकी: हाईवे पर अंधाधुंध फायरिंग; मुख्तार अंसारी के करीबी रहे शोएब किडवाई उर्फ बॉबी की हत्या

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात ने पुलिसिया इकबाल को खुली चुनौती दे दी है। असैनी मोड़ के ...

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात ने पुलिसिया इकबाल को खुली चुनौती दे दी है। असैनी मोड़ के पास बेखौफ बदमाशों ने कार सवार शोएब किडवाई उर्फ बॉबी पर गोलियों की बौछार कर दी। करीब 15 राउंड हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। शोएब को बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है। पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी रहा है। हमले के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई और हमलावर फरार होने में कामयाब रहे।

Utter Pradesh News 🗞️, Purvanchal Samachar image

फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शोएब अपनी स्विफ्ट कार से लखनऊ की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वह असैनी मोड़ के करीब पहुँचा, घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों के मंसूबे इतने खतरनाक थे कि शोएब को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि शूटरों ने लगभग 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए और शोएब का शरीर गोलियों से छलनी हो गया।


पुराने रंजिश और जेलर हत्याकांड से जुड़े तार

पुलिस सूत्रों की मानें तो शोएब किडवाई का आपराधिक इतिहास रहा है और वह चर्चित जेलर हत्याकांड में भी आरोपी था। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे आला अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराया है। पुलिस अब इस पूरे मामले को पुरानी रंजिश, गैंगवार या सुपारी किलिंग के एंगल से जोड़कर देख रही है। आसपास के जिलों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।