google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: भाजयुमो ने कांग्रेस नेता का फूंका पुतला, विश्वप्रकाश अकेला बोले राहुल गांधी मांगे माफी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: भाजयुमो ने कांग्रेस नेता का फूंका पुतला, विश्वप्रकाश अकेला बोले राहुल गांधी मांगे माफी

गाजीपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कचहरी परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विश्वप्रक...

गाजीपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कचहरी परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और एआई (AI) समिट में कांग्रेस के व्यवहार को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Ghazipur News, BJYM, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

AI तकनीक और डिजिटल इंडिया का समर्थन

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इकोसिस्टम में वैश्विक लीडर बन रहा है। उन्होंने कहा कि AI तकनीक युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों को स्मार्ट कृषि समाधान प्रदान कर रही है तथा शासन में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने जो कपड़े उतार कर नंगापन दिखाया है। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में,एक प्रमुख वैश्विक AI सम्मेलन में जिससे पूरे भारत की छवि धूमिल हुई है। 


प्रमुख मांगें और ज्ञापन

भाजयुमो के प्रतिनिधिमंडल ने एएसडीएम विनय जोशी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें की गई हैं:

  • जनपद स्तर पर AI और डिजिटल तकनीक के लिए जागरूकता अभियान चलाना।
  • युवाओं के लिए विशेष कार्यशालाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित करना।
  • नई तकनीक के सकारात्मक उपयोग के प्रति युवाओं को प्रशिक्षित करना।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध किया।

उपस्थिति

इस विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री अविनाश सिंह, उपाध्यक्ष हर्षित सिंह, ऋषभ राय, अमरनाथ विश्वकर्मा, जिला मंत्री दिनेश यादव, गौरव श्रीवास्तव, शिवम राय, प्रीति गुप्ता, लालसा भारद्वाज सहित युवा मोर्चा के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।