नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में देश को संबोधित किया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भारत मंडपम में हाल ही में संपन्न हुई 'ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट' (Global AI Impact Summit) का जिक्र करते हुए इसे भविष्य की तकनीक की दिशा में एक 'टर्निंग प्वाइंट' करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज न केवल एआई को अपना रहा है, बल्कि दुनिया को इसके सकारात्मक उपयोग की राह भी दिखा रहा है।
![]() |
| Mann Ki Baat |
भारत मंडपम में दिखा भविष्य का डिजिटल इंडिया
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस समिट में दुनिया भर के नेता, टेक सीईओ और इनोवेटर्स शामिल हुए, जो भारत की एआई प्रगति से बेहद प्रभावित दिखे। पीएम ने कहा, "एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मुझे वैश्विक नेताओं को यह दिखाने का मौका मिला कि कैसे भारत तकनीक को जन-कल्याण से जोड़ रहा है।" उन्होंने समिट को विश्व मंच पर भारतीय तकनीकी सामर्थ्य की नई पहचान बताया।
अमूल के एआई बूथ ने खींचा दुनिया का ध्यान
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने दो विशेष उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने अमूल (Amul) के एआई बूथ का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एआई तकनीक अब पशुओं के इलाज में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि 24x7 एआई असिस्टेंस के जरिए हमारे किसान अब अपनी डेयरी और पशुधन का हिसाब-किताब डिजिटल तरीके से रख रहे हैं। यह नवाचार उन वैश्विक नेताओं के लिए कौतूहल और प्रशंसा का विषय रहा जो भारत मंडपम में मौजूद थे।
