google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी में STF का बड़ा एनकाउंटर: 1 लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव ढेर, दोनों हाथों से पिस्टल चला रहा था बदमाश - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी में STF का बड़ा एनकाउंटर: 1 लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव ढेर, दोनों हाथों से पिस्टल चला रहा था बदमाश

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने मंगलवार रात वाराणसी के चौबेपुर इलाके में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात शूटर बनारसी यादव को एनकाउंटर म...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने मंगलवार रात वाराणसी के चौबेपुर इलाके में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात शूटर बनारसी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया। सारनाथ के चर्चित कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद से यह शातिर अपराधी पिछले 166 दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
वाराणसी में STF का बड़ा एनकाउंटर: 1 लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव ढेर Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

मुठभेड़ स्थल से दो विदेशी पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

आमने-सामने की जंग: बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई अधिकारियों की जान

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बनारसी यादव गाजीपुर-वाराणसी हाईवे के जरिए शहर छोड़ने की फिराक में है। चौबेपुर के बारियासनपुर रिंग रोड पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो शातिर शूटर ने सरेंडर करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, बनारसी यादव दोनों हाथों से .30 और .32 बोर की पिस्तौल से गोलियां बरसा रहा था। इस दौरान एक-एक गोली निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और अमित श्रीवास्तव को लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से दोनों अधिकारी बाल-बाल बच गए।

जवाबी कार्रवाई में लगा गोली

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बनारसी यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजीपुर के करंडा का रहने वाला बनारसी कोई मामूली अपराधी नहीं था; उस पर वाराणसी, गाजीपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में 20 से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज थे।

क्या था मामला?

बीते 21 अगस्त 2025 को सिंहपुर में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में तीन शूटर शामिल थे। पुलिस ने एक शूटर अरविंद यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरे साथी विशाल की तलाश अब भी जारी है।