google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ट्रेनों पर पत्थर फेंका तो खैर नहीं! पुराने अपराधियों के घर पहुँची पुलिस, GRP-RPF ने ट्रैक किनारे गांवों को किया जागरूक - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

ट्रेनों पर पत्थर फेंका तो खैर नहीं! पुराने अपराधियों के घर पहुँची पुलिस, GRP-RPF ने ट्रैक किनारे गांवों को किया जागरूक

गाजीपुर। रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक रेलवे के आदेश पर जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) ने सं...

गाजीपुर। रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक रेलवे के आदेश पर जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। ट्रेनों पर पत्थरबाजी (Stone Pelting) की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गाजीपुर नगर के आसपास के संवेदनशील इलाकों में 'विशेष अभियान' चलाया गया।
ट्रेनों पर पत्थर फेंका तो खैर नहीं! पुराने अपराधियों के घर पहुँची पुलिस, GRP-RPF ने ट्रैक किनारे गांवों को किया जागरूक

ट्रैक किनारे के गांवों में किया जागरूक 

जीआरपी थानाध्यक्ष ने अपनी टीम और आरपीएफ के एएसआई जितेंद्र सिंह के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक के पास स्थित गांवों का सघन दौरा किया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें समझाया कि ट्रेन पर पत्थर फेंकना न केवल यात्रियों की जान के लिए खतरा है, बल्कि यह एक गंभीर अपराध भी है। 


पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

इस अभियान का सबसे अहम हिस्सा उन अभियुक्तों की जांच रहा, जो पहले पत्थरबाजी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस की टीमों ने ऐसे अपराधियों के घरों पर जाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

गोपनीय जांच 

पुलिस की खुफिया टीमें (संदिग्धों की निगरानी कर रही हैं। पुराने मुकदमों के आधार पर नए सुराग जुटाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जागरूक रहे।