google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: होली पर दिलदारनगर को सौगात, पटना स्पेशल ट्रेन का ठहराव मंजूर - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: होली पर दिलदारनगर को सौगात, पटना स्पेशल ट्रेन का ठहराव मंजूर

गाजीपुर (ब्यूरो)। होली और ईद के त्योहारों पर घर जाने वाले रेल यात्रियों और क्षेत्रीय व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने या...

गाजीपुर (ब्यूरो)। होली और ईद के त्योहारों पर घर जाने वाले रेल यात्रियों और क्षेत्रीय व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की भारी भीड़ और स्थानीय मांग को देखते हुए नई दिल्ली–पटना होली स्पेशल ट्रेन (04088/04087) का दिलदारनगर स्टेशन पर ठहराव (Stoppage) स्वीकृत कर दिया है। इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Ghazipur News 📰, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal  Samachar 

ट्रेन की समय-सारणी और संचालन

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन का संचालन फरवरी के अंत से मार्च के पहले सप्ताह तक किया जाएगा:

  • ट्रेन संख्या 04088 (नई दिल्ली से): यह ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक संचालित होगी। दिल्ली से चलकर यह ट्रेन अगले दिन यानी  28 फरवरी को सुबह 7:17 बजे दिलदारनगर स्टेशन पर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 04087 (पटना से): वापसी में यह ट्रेन 28 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगी। पटना से प्रस्थान कर यह दोपहर 2:15 बजे दिलदारनगर स्टेशन पर रुकेगी।