गाजीपुर (ब्यूरो)। काशी की तर्ज पर 'काशी की छोटी बहन' कहे जाने वाले गाजीपुर में भी रंगभरी एकादशी का पर्व बेहद उल्लास के साथ मनाया ग...
गाजीपुर (ब्यूरो)। काशी की तर्ज पर 'काशी की छोटी बहन' कहे जाने वाले गाजीपुर में भी रंगभरी एकादशी का पर्व बेहद उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को चीतनाथ स्थित ऐतिहासिक बाबा कोटेश्वरनाथ महादेव मंदिर से भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
हर-हर महादेव' के गगनभेदी उद्घोष से पूरा गाजीपुर शिवमय हो उठा।
फागुन की मस्ती और महादेव की भक्ति के इस अनूठे संगम में पूरा नगर 'हर-हर महादेव' के नारों से गूंज उठा।
शिव-पार्वती ने खेली अबीर-गुलाल की होली
मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दिन ही महादेव माता पार्वती का गौना कराकर लौटे थे, इसी खुशी में भक्तों ने बाबा की पालकी पर जमकर अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा की। मंदिर के मुख्य पुजारी बावन दास गोस्वामी ने पूजन अर्चन के बाद यात्रा का शुभारंभ किया। पालकी के आगे झूमते शिव भक्त और डीजे की धुन पर बजते भजनों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया।
नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा
चीतनाथ मंदिर से शुरू होकर यह पालकी यात्रा टाउनहॉल, प्रकाश टॉकीज, गोइजीतर और मिश्र बाजार पहुंची। यहां से महुआबाद और झुन्नीलाल चौराहा होते हुए यात्रा गोलाघाट और स्टीमर घाट पहुंची, जहां मां गंगा के तट पर महादेव का नमन किया गया। अंत में शोभायात्रा पुनः चीतनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं (व्यापारियों और आम नागरिकों) ने बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा कर दर्शन-पूजन किया।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
इस पावन अवसर पर मुख्य पुजारी बावन दास गोस्वामी के साथ हृदय प्रकाश वर्मा, ओमकार गुप्ता, बबलू जायसवाल और प्रमुख व्यापारी नेता श्री प्रकाश केशरी मौजूद रहे। साथ ही आदित्य आर्य, बद्री केशरी, चन्द्र प्रकाश वर्मा, गोपी गुप्ता, गौरव यादव, दीपक जायसवाल, पुष्कर पटवा, सुनील गुप्ता, दिव्यांश कांस्यकार और मोहित गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त इस ऐतिहासिक अद्भुत पल के साक्षी बने।


