google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ ब्रेकिंग: एक करोड़ की चरस के साथ बलिया का तस्कर गिरफ्तार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ ब्रेकिंग: एक करोड़ की चरस के साथ बलिया का तस्कर गिरफ्तार

Mau News। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दक्षिण टोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मतलूपुर मोड़ फ...

Mau News। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दक्षिण टोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मतलूपुर मोड़ फ्लाईओवर के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर करीब एक करोड़ रुपये की चरस बरामद की है। इस दौरान बलिया निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो ड्रग्स की इस बड़ी खेप को हरियाणा खपाने की फिराक में था।
Mau News 📰, Purvanchal Samachar, image
Mau News 

फ्लाईओवर के पास घेराबंदी, कार से बरामद हुई चरस


दक्षिण टोला पुलिस को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मतलूपुर मोड़ फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। संदिग्ध कार को रोककर जब सघन तलाशी ली गई, तो कार सवार के पास से लगभग पौने दो किलो उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है।

बलिया का जितेंद्र निकला तस्करी का मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी बलिया के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पूर्व में भी कई बार तस्करी कर चुका है और पुलिस से बचने के लिए हर बार रास्ता बदल देता था। इस बार वह मऊ के रास्ते हरियाणा की ओर निकल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से दबोच लिया गया। पुलिस अब जितेंद्र के जरिए इस ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े अन्य सफ़ेदपोशों की तलाश में जुटी है।