google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी न्यूज: यार्ड में शिवगंगा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, DRM मौके पर पहुंचे - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी न्यूज: यार्ड में शिवगंगा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, DRM मौके पर पहुंचे

वाराणसी (ब्यूरो)। मंडुआडीह रेलवे स्टेशन के यार्ड में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देश की प्रतिष्ठित ट्रेनों में शुमार 12560 शिवग...

वाराणसी (ब्यूरो)। मंडुआडीह रेलवे स्टेशन के यार्ड में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देश की प्रतिष्ठित ट्रेनों में शुमार 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस के दो कोच शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 7:45 बजे उस समय हुआ जब खाली रैक को मेंटेनेंस के लिए वाशिंग लाइन ले जाया जा रहा था। गनीमत रही कि ट्रेन खाली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डीआरएम सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए।
Varanasi News 🗞️, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

तेज आवाज के साथ पटरी से उतरे 'दीनदयालु' और पार्सल कोच


जानकारी के मुताबिक, शिवगंगा एक्सप्रेस का खाली रैक प्राइमरी मेंटेनेंस के लिए वाशिंग लाइन की तरफ बढ़ रहा था। मंडुआडीह सब्जी मंडी के समीप अचानक तेज आवाज हुई और ट्रेन का 'दीनदयालु' कोच व एक पार्सल यान बेपटरी हो गया। पटरी से उतरते ही कोचों के पहिए जमीन में धंस गए। हादसे के बाद रेल महकमे में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचित कर परिचालन से जुड़े तकनीकी अमले को बुलाया गया।

DRM की मौजूदगी में 'रेस्क्यू' शुरू, जांच के आदेश

हादसे की खबर मिलते ही डीआरएम आशीष जैन और अन्य ब्रांच अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। डीआरएम ने खुद टूल्स वैन और यांत्रिक विभाग की टीम की निगरानी की। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी और अधिकारियों ने बोगियों की विस्तृत जानकारी साझा करने में गोपनीयता बरती। गनीमत रही कि यार्ड का मामला होने के कारण मुख्य लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।