दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश का आम बजट पेश किया। इस बजट का उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश की जनता को बेसब्री से इंतजार था। जीएसटी में पहले से मि...
![]() |
| Purvanchal Samachar |
राहत की खबर:
अब गंभीर बीमारियों का इलाज और विदेश घूमना होगा आसान
बजट में सबसे बड़ी राहत स्वास्थ्य क्षेत्र में दी गई है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है कि कैंसर की 17 दवाओं की कीमतों में कटौती की गई है। साथ ही शुगर (मधुमेह) की दवाएं भी अब सस्ती मिलेंगी।
इसके अलावा, विदेश यात्रा का सपना देखने वालों के लिए भी बजट ने खुशियां बढ़ाई हैं। 'ओवरसीज टूर पैकेज' पर लगने वाले TCS (Tax Collected at Source) की दर को 5%-20% से घटाकर अब मात्र 2% कर दिया गया है। यानी अब विदेश घूमना पहले के मुकाबले काफी किफायती होगा।
सस्ता हुआ आपका घर और गैजेट्स
बजट में घरेलू जरूरतों और तकनीक पर भी ध्यान दिया गया है। यहाँ उन चीजों की लिस्ट है जो अब सस्ती हो जाएंगी:
सोलर उपकरण:
रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सोलर पैनल और संबंधित सामान सस्ते किए गए हैं।
गैजेट्स:
मोबाइल बैटरी और ओवन की कीमतों में कमी आएगी।
लाइफस्टाइल:
जूतों (Footwear) के दाम भी कम होंगे।
टैक्स नियम:
सरल टैक्स नियमों के आने से टैक्सपेयर्स को कागजी उलझनों से राहत मिलेगी।
झटका:
निवेश और शौक पर बढ़ेगा बोझ
जहाँ कुछ चीजें सस्ती हुई हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में आपकी जेब ज्यादा ढीली होगी। शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के लिए बुरी खबर है।
शेयर बाजार:
'फ्यूचर एंड ऑप्शन' (F&O) ट्रेडिंग पर STT (Securities Transaction Tax) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है। अब शेयर खरीदने और बेचने पर ज्यादा टैक्स देना होगा।
शराब और स्क्रैप:
शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। साथ ही स्क्रैप और खनिजों पर भी बोझ बढ़ा है।
