google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पर दुकान से अंडरगारमेंट्स चोरी का आरोप - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पर दुकान से अंडरगारमेंट्स चोरी का आरोप

वाराणसी (ब्यूरो)। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के पॉश इलाके लहुराबीर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। महिला व्यापा...

वाराणसी (ब्यूरो)। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के पॉश इलाके लहुराबीर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष और नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर सुनीता सोनी पर दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर एक नामचीन स्टोर से करीब 10 हजार रुपये के अंडरगारमेंट्स चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है।
Varanasi News, 📰 Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

घटना लहुराबीर स्थित 'अमाते स्टोर' की है। दुकानदार सुदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, 24 फरवरी की शाम तीन महिलाएं दुकान में दाखिल हुईं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जब सेल्स गर्ल सामान दिखाने के लिए अंदर गई, तभी महिलाओं ने मौका पाकर करीब 10,000 रुपये मूल्य के अंडरगारमेंट्स चुपके से अपने झोले में भर लिए। स्टॉक मिलान के दौरान जब सामान कम मिला, तब फुटेज खंगालने पर इस चोरी का खुलासा हुआ।

रसूख और रंजिश के बीच उलझा मामला


इस मामले में आरोपी सुनीता सोनी का नाम सामने आने से शहर के संभ्रांत वर्ग में चर्चा तेज है। समाजसेविका चांदनी श्रीवास्तव ने इस कृत्य को बेहद शर्मनाक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि रसूखदार संबंधों की वजह से आरोपी महिला पहले भी बचती रही है। दूसरी ओर, सुनीता सोनी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वह अपनी रिश्तेदारों के साथ दुकान गई थीं और उन्हें पीछे से हुई इस गतिविधि की जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताते हुए दुकानदार को भुगतान करने की पेशकश भी की है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

दुकानदार की शिकायत पर थाना चेतगंज पुलिस ने धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन अन्य दो महिलाओं की पहचान करने और चोरी के इरादे की गहनता से जांच कर रही है।