google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 काशी: विश्वनाथ धाम के पास 'अवैध बूचड़खाना' के दावे पर बवाल; ABVP का हंगामा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

काशी: विश्वनाथ धाम के पास 'अवैध बूचड़खाना' के दावे पर बवाल; ABVP का हंगामा

वाराणसी।  काशी के पान दरीबा इलाके में मंगलवार को उस वक्त गर्म की स्थिति पैदा हो गई, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के दर्जनों कार्य...

वाराणसी। काशी के पान दरीबा इलाके में मंगलवार को उस वक्त गर्म की स्थिति पैदा हो गई, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक मदरसे के नीचे 'अवैध बूचड़खाना' संचालित होने का दावा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाबा काशी विश्वनाथ जी धाम के दो किलोमीटर के प्रतिबंधित दायरे में नियमों को ठेंगा दिखाकर पशु कटान किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Varanasi News 🗞️ Abvp kashi
Purvanchal Samachar 

हथियार लेकर खदेड़ने और धमकी का आरोप


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे कटान का विरोध किया, तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और धारदार हथियार लेकर खदेड़ा। वहीं, दूसरी ओर मंडी संचालकों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कार्यकर्ताओं पर ही धक्का-मुक्की और बदसलूकी का आरोप लगाया है। बकरा मंडी की ओर से चेतगंज थाने में तहरीर देकर माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रशासन सख्त: तस्वीरों की होगी फॉरेंसिक जांच

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने मोर्चा संभाला और स्पष्ट किया कि सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एडीएम सिटी आलोक वर्मा को कुछ विवादित तस्वीरें सौंपी गई हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जिस इमारत को लेकर विवाद है, वहां पहले स्कूल चलता था जो अब दूसरी जगह शिफ्ट हो चुका है। वर्तमान में वहां क्या गतिविधियां हो रही हैं, इसकी प्रशासनिक जांच जारी है।